तिमाही नतीजे के साथ टाटा की इस कंपनी के मुनाफे में आई गिरावट, किया डिविडेंड का एलान

वोल्टास लिमिटेड, टाटा ग्रुप के अंतर्गत आने वाली एक बड़ी कंपनी है। इस कंपनी ने अपने तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। जनवरी मार्च तिमाही में कंपनी के मुनाफे में गिरावट हुई है। मुनाफा 193 करोड़ से घटकर 143.2 करोड़ रुपए रहा है। लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। 

कंपनी द्वारा इन्वेस्टर्स को 4.25₹ प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया जायेगा। जून 2022 में भी कंपनी ने 5.50₹ के डिविडेंड का ऐलान किया था। इसके साथ 2019 में 4 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड, 2020 में 4 और 2021 में 11 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया था।

इसे भी पढ़े :

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली इस कंपनी ने दिया 6800 % का रिटर्न, शेयर जायेगा ₹738 के पार

इस कंपनी की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है जो की 2667 करोड़ रुपए से बढ़कर 2956.8 करोड़ रुपए हो चुकी है। EBITDA 261 करोड़ रुपए से कम होकर 218.2 करोड़ पर आ चुका है। वही मार्जिन 9.8 % से कम होकर 7.4 % पर आ गया है। 

बुधवार की शाम को वोल्टास के शेयर में 1.95 % का increase हुआ और 860₹ पर बंद हुआ है। इसके शेयर ने बीते 3 महीनो में अपने इन्वेस्टर्स को 12 % और 2023 से अभी तक यह शेयर 7 % तक का रिटर्न दे चुका है।

इसे भी पढ़े :

30 जून को है इस मिडकैप कंपनी की रिकॉर्ड डेट, यह मिडकैप कंपनी दे रही है 60 रूपये का डिविडेंड

अगर आप किसी कंपनी में invest करने की सोच रहे है तो उससे पहले उस कंपनी के बारे में एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए। वह अभी क्या बिज़नेस कर रही है इसके साथ ये भी जानना जरूरी है कि उस कंपनी के आगे क्या प्लान्स है। यह सब जानकारी लेने के बाद ही अपना निवेश करने का फैसला खुद कीजिये।

Disclaimer :– हम कोई SEBI द्वारा नियुक्त वित्तीय सलाहकार नही है। हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ Stock Market में हो रही हलचल और Latest Stocks & Finance News की जानकारी देना है। अतः किसी भी प्रकार का निवेश करने से पूर्व स्वयं Market Research करें अथवा वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

Leave a Comment