Mahila Loan 30000: पहले किसी भी महिला को लोन लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था पर अब सब कुछ आसान हो चुका है। अगर आप एक महिला है और आपको ₹30000 तक के लोन की जरुरत पड़ रही है तो यह पोस्ट आपकी पूरी मदद करेगा। इस लोन से आप अपनी पर्सनल जरूरतों को पूरा कर सकते हैं, अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी आती है तो यह लोन उसमे भी मदद करेगा या फिर आप एजुकेशनल के लिए लोन लेना चाहते है तो भी आप ले सकते है। इसके साथ ही आप कोई स्टार्टअप के लिए, बिजनेस को शुरू करने के लिए भी यह लोन ले सकते हैं।
इस पोस्ट में हम आपको सरकार के द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली सभी स्कीमों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने पास के किसी भी प्राइवेट सेक्टर बैंक या पब्लिक सेक्टर बैंक से कम से कम दस्तावेज पर activate करवा सकते हैं।
Mahila Loan Schemes 2022
केंद्र सरकार द्वारा महिला ग्रुप स्कीम 2022 चलाई गई है। इसकी मदद से महिलाएं ग्रुप बनाकर या फिर एक सिंगल महिला भी लोन ले सकती है। इसके लिए महिलाओ को नीचे दी गई स्कीम के तहत आवेदन करना होगा जो कि इस प्रकार है:
महिला ग्रुप लोन योजना
आज के समय में कुछ बैंक और कुछ फाइनेंस कंपनियां 8 से 10 महिलाओं के समूह को लोन देने की सुविधा देती है। इसमें महिलाओं को ₹15000 से लेकर ₹90000 तक का लोन कम से कम दस्तावेज पर लिया जा सकता है। यह लोन बिना किसी गारंटी और बिना किसी सिक्योरिटी के मिल जाता है। अगर आपके ग्रुप के मेंबर लोन को सही समय पर जमा करते हैं तो ऐसे में अधिकतम ₹300000 तक का लोन लिया जा सकता है।
इसको भी पढ़े –
महिला समृद्धि योजना
इस योजना में महिलाएं ग्रुप बनाकर लोन ले सकती है और यह योजना केंद्र सरकार के द्वारा लांच की गई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकती है या फिर किसी नए स्टार्टअप को शुरू कर सकती है। महिलाएं एजुकेशनल परपज के लिए भी लोन ले सकती हैं। यह लोन प्राइवेट बैंक या सरकारी बैंक से आसानी से मिल जाता है। इस लोन को लेने के लिए महिलाओं के 20 समूह की आवश्यकता पड़ेगी। इस योजना के अंतर्गत ₹50000 से ₹300000 तक का लोन मिल सकता है।
मुद्रा लोन योजना
मुद्रा लोन योजना केंद्र सरकार द्वारा लांच की गई है। इसके तहत 1 लाख रूपये तक का लोन आसानी से मिल सकता है। इस लोन को वर्तमान समय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक, ICICI बैंक या और किसी भी बैंक से आवेदन कर सकते हैं। आजकल ऑनलाइन भी कुछ प्लेटफार्म बिजनेस शुरू करने के लिए लोन प्रोवाइड कर देते हैं। इस लोन के लिए महिलाएं भी आवेदन कर सकती है। इस लोन को लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए और आपके पास इनकम का प्रूफ भी होना जरुरी है।
बंधन बैंक महिला ग्रुप योजना
बंधन बैंक द्वारा महिलाओं को 5 तरह का ग्रुप लोन दिया जाता है। इसमें महिलाएं ₹15000 से लेकर ₹200000 तक का लोन आसानी से ले सकती है। बंधन बैंक के द्वारा सूचना महिला ग्रुप लोन, सुरक्षा महिला ग्रुप लोन, सृष्टि महिला ग्रुप लोन, सू शिक्षा महिला ग्रुप लोन, शुभ वृद्धि महिला ग्रुप लोन इत्यादि में लिया जा सकता है। बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन देने के सर्वोत्तम बैंक मान जाता है क्योंकि यह बैंक गरीब महिलाओं को पर्सनल जरूरतों के लिए ग्रुप लोन सबसे पहले देता है।
इसको भी पढ़े –
सेंट कल्याणी महिला लोन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सेंट कल्याणी महिला लोन योजना को लांच किया गया है। यह बैंक महिलाओं को नए बिजनेस को शुरू करने के लिए लोन प्रोवाइड करवाता है। जो भी महिला अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहती है वो इस योजना के माध्यम से लोन के लिए आवेदन कर सकती है। सेंट कल्याणी महिला लोन योजना में 10 से 20 महिलाओं का ग्रुप बनाकर 10 लाख रूपये तक का लोन लिया जा सकता है।
श्रृंगार और अन्नापूर्ण महिला लोन योजना
श्रृंगार और अन्नापूर्ण महिला लोन योजना को भारतीय बैंक के द्वारा लांच किया गया है।अगर महिलाएं अपना ब्यूटी पार्लर का काम या श्रृंगार के products बेचने का काम शुरू करना चाहती है तो इस योजना के माध्यम से महिलाएं शुरू कर सकती हैं। इस लोन को लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड और इनकम प्रूफ होना जरूरी है। अगर कोई महिला खाना बनाना जानती है या फिर रेस्टोरेंट चलाने के लिए लोन लेना चाहती है तो वह अन्नापूर्ण महिला लोन योजना की मदद से लोन ले सकती हैं। इस योजना के अंतर्गत प्राइवेट बैंक और सरकारी बैंक दोनों लोन प्रदान करते हैं।
सिंड महिला शक्ति
सिंडिकेट बैंक के द्वारा सिंड महिला शक्ति योजना को लॉन्च किया गया है। अगर आपका सिंडीकेट बैंक में सेविंग अकाउंट है तो आपको महिला ग्रुप लोन लेने में आसानी हो जाएगी। इस बैंक ने महिलाओं को लोन देने की शुरुआत इसलिए की थी जिससे की महिलाएं अपना बिजनेस को बढ़ा सकें और नए नए स्टार्टअप भी कर सकें। ऐसी महिलाओ को यह बैंक वित्त सहायता प्रदान करता है। इस लोन को लेने के लिए महिला के पास सभी जरूरी दस्तावेज और इनकम प्रूफ होना जरुरी है। अगर कोई बिज़नेस शुरू करना है तो उसकी प्रोजेक्ट फाइल भी होनी चाहिए। इस लोन को लेने के लिए आप अपने नजदीकी किसी भी सिंडीकेट बैंक की ब्रांच से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आपको 10 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। यह अमाउंट एक बिज़नेस शुरू करने के लिए काफी रहता है।
देना शक्ति योजना
देना बैंक के द्वारा महिला शक्ति योजना को लांच किया गया है। जो भी महिला अपना कोई भी छोटा मोटा काम शुरू करना चाहती है यह लोन उन महिलाओ को दिया जाता है। अगर महिला अपनी पर्सनल जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेना चाहती है तो भी वह इस योजना का लाभ ले सकती है। जो महिलाएं जॉब करती है और उन्हें भी लोन की जरुरत है तो वह भी इस लोन को ले सकती हैं पर कुछ कारकों के आधार पर दिया जाता है जैसे उनकी मासिक आमदनी और अन्य कई कारकों के आधार पर लोन प्रदान किया जाता है। इस लोन से वह अपने बिजनेस को शुरू कर सकती हैं। लोन आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी देना बैंक में जा सकते हैं और वहां पर अपने डॉक्यूमेंट वेरीफाई करवा कर आसानी से लोन राशि प्राप्त कर सकती है।
इसको भी पढ़े –
I Need 3000 Rupees Loan Urgently
जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक महिला ग्रुप लोन योजना
महिलाओं को ग्रुप लोन देने के लिए जाना स्मॉल फाइनेंस भी सबसे आगे आया है। यह बैंक 12 से 15 महिलाओं का ग्रुप बनाकर ₹15000 से ₹50000 तक का लोन देता है। अगर आप यहाँ से लोन लेना चाहते है तो आप जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक की ऑफिशल वेबसाइट या फिर नजदीकी बैंक ब्रांच से आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको यहाँ अधिकतम लोन राशि प्राप्त करनी है तो उसके लिए आपको क्रेडिट स्कोर की जरुरत पड़ेगी।
PNB महिला उद्यमी
पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए महिला उद्यमी योजना के अंतर्गत लोन प्रदान किया जाता है इस योजना के अंतर्गत महिलाएं ₹200000 से लेकर ₹10000 तक का लोन ले सकती है। लोन का इस्तेमाल बिजनेस शुरू करने वाली मशीनरी खरीदने कच्चा माल खरीदने के लिए किया जा सकता है क्योंकि इन प्रोडक्ट को खरीदने के लिए सबसे अधिक वित्त मदद की आवश्यकता पड़ती है। पंजाब नेशनल बैंक से महिला उद्यमी लोन लेने के लिए कम से कम 20 महिलाओं के समूह की आवश्यकता पड़ेगी. लोन के लिए आवेदन अपने नजदीकी पीएनबी बैंक से कर सकती है।
सरकार द्वारा महिलाओं को लोन देने वाले वाली योजनाएं
Sr. No. | Scheme Name |
1 | Mudra Loan for Women |
2 | Annapurna Scheme |
3 | Stree Shakti Yojana |
4 | Dena Shakti Scheme |
5 | Bhartiya Mahila Bank Business Loan |
6 | Mahila Udyam Nidhi Yojana |
7 | Orient Mahila Vikas Yojana Scheme |
8 | Cent Kalyani Scheme |
9 | Udyogini Scheme |
₹30000 का महिला ग्रुप लोन आवेदन कैसे करें ?
अगर आप ₹30000 का महिला ग्रुप लोन लेना चाहते है तो उसका आवेदन करने के लिए सबसे सुरक्षित तरीका है कि अपने नजदीकी bank की ब्रांच में जाए और वहां पर अपने जरुरी डॉक्यूमेंट को सबमिट करके लोन राशि प्राप्त करें। यहां पर हम आपको इंडसइंड बैंक में महिला ग्रुप लोन लेने का तरीका बताएंगे।
Step1. अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाएं
Step2. महिला ग्रुप लोन लेने के बारे में बैंक में मौजूद अधिकारी से कहें
Step3. ब्रांच से एप्लीकेशन फॉर्म लेकर अपने हाथ से सभी जानकारी भरें जो एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई है
Step4. अब अपने और अपने ग्रुप के सभी डाक्यूमेंट्स को अटेस्टेड करें
Step5. अब एप्लीकेशन फॉर्म को बैंक में सबमिट करें
Step6. अब बैंक के एंप्लोई द्वारा आपके लिए गए लोन को वेरीफाई करा जाएगा
Step7. लोन वेरीफाई होते ही आपको क्रेडिट लिमिट ऑफर की जाएगी
Step8. अब एक हफ्ते के अंदर आपके बैंक खाते में लोन अमाउंट ट्रांसफर हो जाएगी
इसको भी पढ़े –
Gramin Bank Application In Hindi
महिला ₹30000 का लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
- हाथ से भरा हुआ योजना फार्म
- एक ग्रुप की आवश्यकता जिसमे 10 से 15 महिलाएं हो
- आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए
- आपके पास इनकम प्रूफ भी होना जरुरी है
- अपने पूरे महिला ग्रुप की एक फोटोग्राफ
- महिला की अपने परिवार के साथ एक जॉइंट फोटो भी होनी चाहिए
- आपको अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स भी देनी होगी
महिला लोन Interest Rate
महिला ग्रुप लोन लेने की ब्याज दर 8.90% से 22.10% वार्षिक ब्याज दर से शुरू होती है। उज्जीवन बैंक द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई तरह के लोन दिए जाते हैं जहां पर इंटरेस्ट रेट अलग-अलग होते हैं।
Conclusion
आज के इस पोस्ट में हमने जाना कि अगर किसी भी महिला को 30 हजार रूपये की जरुरत है तो वो महिला लोन ले सकती हैं। हमने इस पोस्ट में कई तरह की स्कीम बताई है जिसके द्वारा लोन लिया जा सकता है। उम्मीद करता हूँ जब भी आपको लोन लेने की जरुरत पड़ेगी तो यह पोस्ट आपकी मदद जरूर करेगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में इसे जरूर शेयर करें। अपना कीमती समय इस पोस्ट को देने के लिए धन्यवाद !