अब नहीं कर सकते Credit Card Recovery Agent आपको परेशान, जाने क्रेडिट कार्ड वसूली नियम क्या है

कभी-कभी हमारे Credit Card का इतना लोन हो जाता है, कि हम उसको चुका नहीं पाते हैं। ऐसा अक्सर तब होता है, जब हमारी या तो जॉब चली जाती है या फिर हम Hospitalized हो जाते हैं या फिर हमारा बिजनेस फेल हो जाता है। इस तरह की दिक्कतों के कारण ही हमको Finance की समस्या हो जाती है। ऐसे में आपके द्वारा क्रेडिट कार्ड पर लिया गया लोन हम नहीं चुका पाते हैं। जिससे यह Debt लगातार बढ़ता जाता है।

चलिए आज की पोस्ट में हम आपको Credit Card Recovery Rule (क्रेडिट कार्ड वसूली नियम) के बारे में पूरी जानकारी देंगे, ताकि आपको जानकारी सही नियम की हो। 

आजकल कुछ बैंक या Financial Institution ग्राहकों के साथ नियमों की अवहेलना करते हैं,जिससे लोगों के साथ कानून के अनुसार व्यवहार नहीं होता है। एक बैंक ग्राहक के तौर पर आपको Credit Card Recovery Rule (क्रेडिट कार्ड वसूली नियम) के बारे में बिल्कुल सही जानकारी होनी चाहिए। ताकि आपके साथ कुछ भी गलत ना हो। आइए देर न करते हुए पोस्ट की शुरुआत करते हैं।

अन्य पढ़े – सिबिल से नाम कैसे हटाये

Credit Card Recovery Rule (क्रेडिट कार्ड वसूली नियम) 

  • अगर आप क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि समय रहते जमा नहीं करते हैं, तो बैंक आपके साथ नीचे दी गई प्रक्रिया अपना सकता है। जिससे आपको कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। आइए विस्तार से Credit Card Recovery Rule के बारे में जानते हैं।
  • अगर आप क्रेडिट कार्ड बकाया राशि समय पर जमा नहीं करते हैं तो आपको बैंक Blacklist कर सकता है। जिसके बाद भविष्य में आपको कोई भी Bank Loan नहीं देगा। इसलिए समय पर आपको लोन मिलना मुश्किल हो सकता है।
  • Credit Card Bill का कर्जा ज्यादा होने पर अगर आप समय पर इसको नहीं चुकाते हैं, तो बैंक आपके खिलाफ Legal Action ले सकता है। जिसके बाद आपको डिफाल्टर घोषित किया जा सकता है। इसमें आपकी संपत्ति नीलाम भी की जा सकती है।
  • Credit Card का बिल समय से जमा न करने पर, आपको 60 से 90 दिन का और समय दिया जाता है। अगर आप दिए गए समय में भी अपना Bill जमा नहीं कर पाते हैं। तो फिर बैंक तथा क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपसे Interest चार्ज करने लगती हैं। जोकि 6% प्रतिशत से शुरू होकर 20% तक हो सकता है।
  • बैंक चाहे तो आपका Credit Card Block कर सकता है। जिससे आप आगे किसी भी प्रकार की बैंकिंग गतिविधि में भाग नहीं ले सकते हैं। क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो जाने पर आपका Cibil Score खराब हो जाता है। जिससे कोई भी बैंक आपको लोन नहीं देगा।
  • कभी-कभी बैंक या Credit Card Company क्रेडिट कार्ड के लोन की वसूली के लिए घर पर रिकवरी एजेंट को भी भेजती है। जिसमें उस व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड का बिल जमा न करने की वजह पूछी जाती है। अगर वह वजह Genuine होती है तो बैंक आपको कुछ और समय रियायत के लिए दे सकता है।
  • कभी-कभी ऐसा भी देखा गया है, कि बैंक या Credit Card कंपनियां किसी तीसरी पार्टी को आपके घर रिकवरी के लिए भेजती है। जोकि ग्राहक के साथ मारपीट और गाली गलौज भी करते हैं। जिससे डरा धमका कर ग्राहक से पैसा वसूल किया जा सके। लेकिन Reserve Bank of India ने नई नीति मे कहां है कि बैंक ऐसा कुछ भी नहीं कर सकते हैं।
  • बैंक किसी Third Party को ग्राहक को परेशान करने के लिए बेवजह दबाव नहीं बना सकते हैं। बैंक तथा Credit Card कंपनियों को अपने हद में ही रह कर काम करना होता है। इसलिए अगर आपके साथ कभी ऐसा होता है तो आपको इन कानूनों के बारे में सब पता होना चाहिए। 
  • मान लो आप क्रेडिट कार्ड का Bill नहीं भर पाए है। तो सबसे पहले बैंक आप को नोटिस देगा। उस Notice के जरिए आपको बैंक को जवाब देना होगा। आपका जवाब अगर सही है तो बैंक आपको समय दे सकता है। अगर आप दिए गए समय मे भी अपना भुगतान नहीं करते हैं। तो बैंक आपके पास Recovery Agent भेजेगा।
  • रिकवरी एजेंट भी आपको थोड़ा समय दे सकता है। अगर आप उस दिए गए समय में अपना Credit Card Bill चुका देते हैं। तो आप को माफ कर दिया जाएगा। नहीं तो बैंक आप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। जिसमें आपको Defaulter घोषित किया जाएगा।
  • साथ ही आपको डिफाल्टर घोषित करने के बाद आपकी संपत्ति का आकलन किया जाएगा। फिर आपकी संपत्ति को नीलाम करने के बाद बैंक अपनी रकम वसूल करेगा। अगर संपत्ति नीलाम होने के बाद अपने Credit Card के बिल को काटकर बाकी का पैसा बैंक आपको दे देगा। 
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा हाल में एक नया कानून भी Credit Card Recovery के लिए लाया गया है। जिसमें बैंक तथा क्रेडिट कार्ड कंपनियां बिल के अंदर Compounding Interest नहीं लगा पाएंगे। क्योंकि पहले बैंक तथा क्रेडिट कार्ड कंपनियां बिल के ऊपर चक्रवृद्धि ब्याज लगा देती थी। यानी ब्याज के ऊपर ब्याज। इस वजह से Bank ग्राहक कर्ज के जाल में फंस जाता था। वह कभी भी क्रेडिट कार्ड लोन नहीं चुका पाता था।
  • कभी-कभी क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को ऐसा लगता है, कि Credit Card Loan ना चुकाने पर बैंक उनकी सहायता नहीं कर रहा है। या फिर Bank उनको  पैसा चुकाने के लिए समय नहीं दे रहा है। अगर ऐसा कुछ ग्राहकों के साथ होता है, तो ग्राहक Reserve Bank of India के ओंबुद्समैन से भी संपर्क कर सकते हैं। जिसकी जानकारी आपको आरबीआई की Official Website पर मिल जाएगी। वहां से आपको  क्रेडिट कार्ड से संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी।

अन्य पढ़े – क्रेडिट स्कोर कैसे बढ़ाये

New Credit Card Recovery Rule (क्रेडिट कार्ड वसूली के नए नियम) 

  • हाल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा बैंक तथा कार्ड कंपनियों के लिए कुछ नए नियम भी जारी किए गए हैं। जिनके जरिए कुछ नए Credit Card Recovery Rule लाए गए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण रिकवरी एजेंट के लिए लाया गया है।
  •  जिसमें Recovery Agent ग्राहकों के साथ अब कोई भी गाली गलौज, बार-बार फोन, मारपीट  नहीं कर सकता है। यह अपराध की श्रेणी में आता है। ग्राहक रिकवरी एजेंट की इन हरकतों के बारे में Bank को बता सकते हैं।
  •  अगर बैंक भी आपकी बात नहीं सुनता है। तो बैंक ग्राहक RBI में हेल्पलाइन पर कॉल कर सकता है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड ग्राहक Police में भी अपनी कंप्लेंट कर सकते हैं। साथ ही चाहे तो Consumer Court में भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  •  क्योंकि कर्जदारों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जा सकता है। इसके लिए आरबीआई द्वारा हाल में सभी Banks के लिए गाइडलाइंस दी गई हैं। साथ ही क्रेडिट कार्ड के लोन की रिकवरी एक निर्धारित प्रक्रिया है। जिसको बैंक तथा Credit Card Company को नियमानुसार कार्यवाही करनी होगी।
  •  इसलिए हाल में RBI Guidelines को बैंक ग्राहकों को भी पढ़ना चाहिए। ताकि उनको भी अपने अधिकारों के बारे में पता लग सके।

अन्य पढ़े – ग्रामीण होम लोन कैसे लें

निष्कर्ष

आज के पोस्ट में हमने जाना क्रेडिट कार्ड वसूली नियम क्या है.

आपको हमारा ये पोस्ट कैसा लगा हमे कमेंट में जरूर बताएं। अगर आपको पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे. 

आपको इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल पूछना हो तो नीचे कमेंट करें.

अन्य पढ़े – गोल्ड लोन कैसे लें

अन्य पढ़े – क्रेडिट कार्ड से पैसे कैसे कमाए

Leave a Comment