सिबिल से नाम कैसे हटाये- जानिए यहां से पूरी जानकारी । Cibil Se Naam Kaise Hataye

Cibil Se Naam Kaise Hataye – आजकल बैंक लोन लेने से पहले व्यक्ति का Cibil Score चेक करते हैं। अगर यह अच्छा होता है, तो बैंक व्यक्ति को लोन आसानी से दे देता है। लेकिन अगर सिबिल स्कोर अच्छा नहीं होता है, तो Bank व्यक्ति को लोन नहीं देता है। आइए आज की पोस्ट मे हम चर्चा करेंगे कि सिबिल से नाम कैसे हटाये? तथा सिबिल स्कोर सही करने का तरीका क्या है। चलिए देर न करते हुए Post की शुरुआत करते हैं।

How To Remove Name From Cibil- सिबिल से नाम कैसे हटाये?

Cibil से आप नाम तभी हटाते हैं, जब आपको डिफॉल्टर सूची में डाल दिया जाता है। Defaulter का मतलब होता है, कि आप लिया गया पैसा देने की हालत में नहीं है। इसलिए बैंक आपको डिफाल्टर घोषित कर देता है। जिसकी वजह से Cibil Score आपका बहुत खराब हो जाता है। आगे कोई भी बैंक आपको लोन नहीं देता है। लेकिन हम आपको आज उन Steps के बारे में बताएंगे जिनका उपयोग करके आप सिबिल से नाम कैसे हटाये (Cibil Se Naam Kaise Hataye) से संबंधित जानकारी के बारे मे जान लेंगे। चलिए उन तरीकों के बारे में जानते हैं।

अपनी जानकारी को रखें अपडेट।

कई बार ऐसा होता है,कि आपके Credit Card और स्वामित्व का विवरण मे मानवीय त्रुटि हो जाती है। जिसकी वजह से बैंक की नजर में आपकी पहचान अच्छी नहीं रहती है। जिसका असर आपके Cibil Score पर पड़ता है। इसके लिए आपको बैंक में हर महीने अपनी जानकारियों को Update करवाना चाहिए।

चूककर्ता प्रदाता की करे पहचान।

अगर आप चूककर्ता प्रदाता की पहचान कर लेते हैं और इस बारे में Bank को बताते हैं। तो जल्द ही बैंक आपका का Cibil Score अच्छा कर देगा। क्योंकि बैंक को पता चलता है कि गलती आपकी नहीं है। आपका नाम गलत तरीके से जोड़ा गया है। इसके लिए आप एक Application बैंक, एनबीएफसी या सिबिल को भेज सकते हैं।

Credit Card Information की करें विस्तार से चर्चा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको Regularly अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी चेक करते रहनी चाहिए। इससे आपको पता लगता रहेगा, कि आप Credit Card की सीमा के अनुरूप ही अपना खर्चा कर रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं,कि सिबिल से नाम कैसे हटाये? इसके लिए आपको अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी को Up To Date रखना होगा।

Credit Score मे करें सुधार।

क्रेडिट स्कोर बनाने वाली कंपनियों से आपको Credit Card Score की रिपोर्ट मांगनी चाहिए। उसको अच्छी तरह से चेक करना चाहिए। अगर बस में कोई भी गलती पाई जाती है, तो आपको  Company से तुरंत बात करनी होगी। जिससे आप अपनी क्रेडिट कार्ड की जानकारी को सही करवा सकेंगे।

इसके अलावा कई लोग एक से ज्यादा Credit Card रखते हैं। यह भी आपके सिबिल स्कोर को बेकार बनाता है। इसलिए आपको चाहिए, कि ज्यादा से ज्यादा एक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें।

इसको भी पढ़े –

लोन सेटलमेंट कैसे करे

बकाया राशि का करे भुगतान।

अपना cibil score सही करने के लिए आपको समय से अपने ऋणों का भुगतान करना होगा। इससे आपका सिबिल स्कोर अच्छा हो जाता है। लेकिन यदि आप अपना loan समय से नहीं चुकाते हैं, तो आपका सिबिल स्कोर बेकार हो जाता है।

कई बार ऐसा भी होता है, कि आप अपना ऋण जमा तो कर देते हैं, लेकिन Cibil Score सही नहीं रहता है। क्योंकि सिबिल स्कोर को सही होने में 3 से 4 महीने का समय लगता है। यानी 3 से 4 महीने जब आप अपने Bank Transaction को अच्छा रखते हैं। तभी आपका सिविल स्कोर ओर बेहतर होता है। अचानक से सिविल स्कोर अच्छा नहीं होता है।

मान लो अगर आपको Defaulter घोषित कर दिया जाता है, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आपको फिर भी समय से अपनी loan की किस्तों को देना चाहिए ताकि आगे भविष्य में आपका सिविल स्कोर अच्छा हो सके और आपको डिफाल्टर श्रेणी से बाहर निकाला जा सके। इस तरीके को अपनाकर सिबिल से नाम कैसे हटाये? जैसी परेशनी आपकी हल हो सकती है।

Credit Card सीमा को ना करें अधिक।

ऐसी कोई जादू की छड़ी नहीं है, कि छड़ी घुमाई और आपका नाम सिबिल से हटा दिया जाए। आपको बस अपनी Cibil Score Rating बढ़ानी होगी। जिसमें थोड़ा समय लगता है। कभी भी आपको अपनी Credit Card की सीमा से अधिक ऋण नहीं लेना चाहिए। इसका असर भी आपके cibil score rating पर पड़ता है।

साथ ही अगर आपने अपने क्रेडिट कार्ड पर पहले से लोन लिया हुआ है। दोबारा आपको फिर से loan नहीं लेना चाहिए। एक साथ कई सारे लोन लेने की वजह से भी आपका Cibil Score खराब हो जाता है।

  •  उम्मीद है आप ऊपर दिए गए इन तरीकों को अपनाकर अपना Cibil Score अच्छा कर सकते हैं। साथ ही सिबिल से नाम कैसे हटाये? प्रश्न का जवाब भी आपको ऊपर दी गई जानकारी में मिल गया होगा। आइए अब जानते हैं, सिबिल स्कोर सही करने का तरीका क्या है?

इसको भी पढ़े –

Gold Loan Kaise Le

How To Improve Cibil Score – सिबिल स्कोर सही करने का तरीका क्या है?

 जैसा कि आपको बताया गया है, कि सिबिल स्कोर को सही रखना आपके लिए कितना जरूरी है। क्योंकि Bank Cibil Score के आधार पर ही आपको लोन देता है। आइए सिबिल स्कोर को सही करने के लिए आप को जानकारी देते हैं।

  •  बैंक अपने ग्राहकों को दो प्रकार के लोन देता है। पहला Secured Loan , तथा दूसरा अनसिक्योर्ड लोन। सिक्योर्ड लोन में बैंक आप से loan के बदले कुछ गिरवी रखवा लेता है। जैसे land पर लिया गया लोन। यानी अपने लोन के लिए जमीन को गिरवी रखा हुआ है। जब आप सिक्योर्ड लोन लेते हैं, और किसी कारणवश लोन नहीं चुका पाते हैं। तो Bank आपकी गिरवी रखी गई जमीन को बेच देता है। जिससे आपके सिबिल स्कोर पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
  •  लेकिन जब आप बैंक से Unsecured Loan लेते हैं। जैसे कि पर्सनल लोन। तो बैंक लोन के बदले कुछ गिरवी नहीं रखवाता है। इसलिए अगर आप अनसिक्योर्ड लोन नहीं चुका पाते हैं, तो बैंक आपका Cibil Score बेकार कर देता है। इसलिए आपको अनसिक्योर्ड लोन समय से चुकाना चाहिए। ताकि आपकी सिबिल स्कोर पर कोई भी फर्क ना पड़े।
  •  अगर आप सोच रहे हैं कि अपना सिबिल स्कोर सही करने का तरीका क्या है? तो आपको बता दें कि Bank से आप उतना लोन लीजिए जितना आप चुका पाए। कई बार लोग बैंक से ज्यादा लोन ले लेते हैं। लेकिन उसको समय पर नहीं चुका पाते हैं। इस वजह से आपका Cibil Score बेकार हो जाता है।
  •  अगर आप क्रेडिट कार्ड रखते हैं। तो क्रेडिट कार्ड के द्वारा अपने बिल तथा अन्य पेमेंट Due Date होने से पहले ही कर देना चाहिए। क्योंकि ड्यू डेट के बाद पेमेंट करने से आपका सिबिल स्कोर ख़राब हो जाता है।

Causes Of Low Cibil Score- सिबिल स्कोर ख़राब होने के कारण

 आप भी अक्सर सोचते होंगे कि सिबिल स्कोर ख़राब होने के कारण क्या है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समय से Bank का लोन ना चुकाने, क्रेडिट कार्ड के द्वारा बिल पेमेंट समय पर नहीं कर पाना, बैंक का लेन देन अच्छा नहीं होना। इत्यादि कारण है, जिनकी वजह से आपका Cibil Score खराब हो सकता है। हमको उम्मीद है आपको सिबिल स्कोर खराब होने के कारण के बारे में जानकारी मिल गई होगी। इसलिए आपको अपना सिविल स्कोर अच्छा करने तथा सिबिल से नाम कैसे हटाये, इत्यादि के लिए Post में दी गई जानकारी को अपनाना चाहिए।

इनको भी पढ़े –

सिबिल खराब होने पर लोन कैसे मिलेगा

आधार कार्ड से सिबिल कैसे चेक करें

लोन के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए

सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है

ऑनलाइन सिविल कैसे चेक करें

निष्कर्ष

आज हमने जाना के Cibil Se Naam Kaise Hataye (सिबिल से नाम कैसे हटाये) तथा सिबिल स्कोर सही करने का तरीका क्या है.

आपको हमारा ये पोस्ट कैसा लगा हमे कमेंट में जरूर बताएं। अगर आपको पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे.

आपको इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल पूछना हो तो नीचे कमेंट करें.

Leave a Comment