(पूरी जानकारी) बत्तख पालन के लिए लोन कैसे लें | Batak Palan Ke Liye Loan Kaise Le

Batak Palan Ke Liye Loan (Duck Farming Loan Scheme) – नमसकार दोस्तों, जैसा की हम जानते है की हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और यहा पर ज्यादातर बिज़नस और व्यवसाय खेती और कृषि से ही जुड़े होते है, भारत मे रहने वाले लोग खेती के साथ पशुपालन भी करते है। 

आज के समय में पशुपालन भी एक अच्छा स्रोत बन गया है पैसे कमाने का. किसान अब खेती के साथ साथ पशुपालन भी करते हैं. जिनसे उनको अच्छा मुनाफा होता है.

अगर कोई पशुपालन करता है और उसके पास वित्तीय संसाधनों की कमी रहती है तो वो बैंक से लोन भी ले सकते है। क्या आप जानते है की बत्तख पालन के लिए लोन कैसे ले ? अगर आप नही जानते है तो हम आपको बत्तख लोन के बारे मे जानकारी विस्तार से बताने जा रहे है। 

आईये जानते है की आप किस तरह से बत्तख पालन के लिए लोन ले सकते है और पशु पालन यानी बतख पालन कर सकते है। 

इसको भी पढ़े – मशरूम की खेती के लिए लोन

बत्तख पालन के लिए लोन 

देश के काफी लोग जो पशुपालन करते है तो वो मुर्गी पालन, मच्छी पालन इत्यादि करते है। वैसे ही कुछ लोग बत्तख पालन का काम भी करते है। लेकिन सभी के पास इतना पैसा नहीं होता के वो कृषि के अलावा कोई और काम शुरू कर सके. जिनके पास आर्थिक सहायता नही होती है और वो भी इस काम को करना चाहते है वो बैंक से लोन लेकर बत्तख पालन का बिज़नस शुरू कर सकते है। 

बत्तख पालन के बिज़नस मे रिस्क थोडा कम होता है। इसका सबसे बड़ा कारण है की बत्तख के अंडे में मांस से ज्यादा प्रोटीन होता है। यही कारण है की लोग बत्तख पालन का काम करते है। अगर आप भी बत्तख पालन के लिए लोन लेने के बारे मे हम आपको इस लेख मे बताने जा रहे है। 

इसको भी पढ़े – जानें 50000 Ka Loan Kaise Le घर बैठे

बत्तख पालन के लिए भारतीय स्टेट बैंक से ले लोन

बत्तख पालन के लिए लोन आप भारतीय स्टेट बैंक से ले सकते है जो की केवल 10.75 प्रतिशत के ब्याज पर मिलता है। बत्तख पालन से स्टेट बैंक से मिलने वाले लोन की जानकारी इस प्रकार है – 

लोन पर लगने वाली ब्याज दर10.75 के आसपास
लोन का प्रकार कृषि से सम्बंधित लोन
ऋण की राशि10 लाख तक
ऋण को वापस चुकाने का समय3 से 5 साल तक
जमानत अनिवार्य नही
प्रोसेसिंग फीस50 हजार तक

इसके अलावा सरकार द्वारा बत्तख पालन के लोन पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। 

बत्तख पालन लोन के लिए भारत सरकार द्वारा नाबार्ड ( राष्ट्रीय कृषि एवं विकास ग्रामीण बैंक ) के माध्यम से सब्सिडी भी दी जाती है। यह सब्सिडी की जानकारी इस प्रकार है – 

  • बत्तख पोल्ट्री फार्म पर किसानों को लगभग 25 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। 
  • वही सामान्य और ओबीसी वर्ग के किसानों को भी 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जायेगी।
  • इसके अतिरिक्त एससी एव एसटी वर्ग के लोगो के लिए 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जायेगी। 

इसको भी पढ़े – 5 मिनट में लोन कैसे प्राप्त करें

बत्तख पालन लोन के लिए जरुरी दस्तावेज

बत्तख पालन या बत्तख पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए लोन लेने के लिए इन सभी निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। लोन हेतु यह सही दस्तावेज लगाने होते है।

  • बत्तख पालन करने वाले किसान, जो की मुख्य है.
  • पहचान के दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पेन कार्ड इत्यादि मे से कोई एक। 
  • किसान की दो नयी खिंची हुई फोटो ( फोटो 6 माह से पुरानी नही होनी चाहिए ). 
  • पते का प्रमाण जैसे राशन कार्ड, बिजली बिल, वोटर आईडी कार्ड, या लीज अग्रीमेंट मे से कोई एक या जरुरी दस्तावेज। 
  • आवेदक के बैंक स्टेटमेंट की कॉपी। 
  • बत्तख पालन के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट या बिज़नस रिपोर्ट। 

इसके अलावा और भी कई जरुरी दस्तावेज हो सकते है जो बैंक द्वारा लोन देते समय माँगा जा सकता है।इसके अलावा जो भी दस्तावेज है उसके लिए अपने नजदीकी बैंक मे संपर्क कर सकते है। 

इसको भी पढ़े – गाय भैंस लोन कैसे ले

बत्तख पालण के लिए लोन कैसे ले ?

अगर कोई बत्तख पालन के लिए लोन लेने की सोच रहा है तो वो इस तरह से लोन के लिए आवेदन कर सकता है। बैंक द्वारा बत्तख पालन के लिए और इससे सम्बंधित उपकरण खरीदने या बत्तख के पालन – पोषण के लिए लोन दिया जाता है। बत्तख पालन के लिए लोन भारतीय स्टेट बैंक देती है। जैसे – 

  • लोन लेने के लिए अपने बत्तख पालन से जुडी प्रोजेक्ट रिपोर्ट लेकर अपने नजदीकी बैंक मे जाना होता है। 
  • इसके बाद लोन से जुड़ा फॉर्म लेकर उसे सही और व्य्वस्तिथ भरना होता है। फॉर्म को भरने के बाद उस फॉर्म के साथ जरुरी दस्तावेज लगाने होते है। 
  • इसके बाद फॉर्म और दस्तावेज सभी बैंक मे जमा करवाने होते है। 

बैंक मे फॉर्म देने के बाद बैंक उन दस्तावेजों को बैंक द्वारा जांचा जाता है। इसके बाद बैंक द्वारा आपके इस फॉर्म की जांच की जाती है. जहा पर आप बत्तख पालन करते है या कर रहे है। सभी सही पाए जाने पर ही बैंक द्वारा लोन दिया जाता है अन्यथा लोन रिजेक्ट भी हो सकता है। 

बत्तख पालन के लिए कितना लोन मिलता है ?

बत्तक पालन के लिए लोन भारतीय स्टेट बैंक देती है और साथ ही कुछ और बैंक भी देते है। इस लोन के तहत मिलने वाली राशि तक़रीबन 10 से 15 लाख के बीच होती है। इस लोन योजना के तहत बत्तख पालन करने के लिए 15 लाख तक की राशि दी जाती है।

इस लोन पर बैंक द्वारा तक़रीबन 10.75 प्रतिशत तक का ब्याज वसूला जाता है। लोन लेने के तहत मिलने वाली राशि पर हर माह का ब्याज जोड़ा जाता है। इस लोन की राशि को वापस चुकाने के लिए 5 साल तक का समय दिया जाता है। लोन की राशि का इस्तेमाल केवल बत्तख पालन के लिए और इससे जुड़े काम काजों के लिए ही किया जाता है। 

इसको भी पढ़े – गरीब आदमी को लोन कैसे मिलेगा

बत्तख पालन के लिए लोन स्कीम 

बत्तख लोन के लेने के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा nabarad द्वारा योजना चलाई जाती है। इस योजना के तहत ही बत्तख पोल्ट्री खोलने के लिए लोन दिया जाता है। 

लोन वापसी का समय

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दिया जाने वाला लोन आपको 5 साल मे वापस चुकाना होता है। अगर आप इस सामान्य मे नही चुकाते है तो उसके बाद 6 माह का समय और अतिरिक्त दिया जाता है।

इस तरह से आप बत्तख पालन के लिए लोन ले सकते है। 

इसको भी पढ़े – दुकान के लिए लोन कैसे ले

निष्कर्ष 

आज के पोस्ट में हमने जाना के बत्तख पालन के लिए लोन कैसे लें, Batak Palan Ke Liye Loan Kaise Le. और साथ ही बत्तख पालन के लिए कितना लोन मिलता है और कितने दिन में मिलता है.

आपको हमारा ये पोस्ट कैसा लगा हमे कमेंट में जरूर बताएं।

अगर आपको पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे.  आपको इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल पूछना हो तो नीचे कमेंट करें.

Leave a Comment